Friday, March 14, 2025
Homeरायपुररायपुर में बढ़ा लॉकडाउन… जल्द होगा आदेश…

रायपुर में बढ़ा लॉकडाउन… जल्द होगा आदेश…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर सहित कई जिला कलेक्टर्स को लॉकडाउन बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिये हैं। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन बढ़ाने और रियायतों के साथ गाइडलाइन का ऐलान कलेक्टर डॉ. एस भारतीयदासन आज दोपहर करने वाले हैं।

बता दें कि राज्य सरकार ने इस बार लॉक डाउन के दौरान रियायत देने की बात कही है। उच्च अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन को 26 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। हालाकिं इस दौरान कुछ रियायत भी दी जाएगी। जिससे कि आम लोगों को परेशानी न हो।

छतीसगढ़ के अधिकतर जिलों में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा कुछ जिलों में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। जिसमें दुकानों के खुलने बंद होने का समय निर्धारित किया गया है। अब जिन जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है, वहां इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments