Sunday, September 20, 2026
Home कोरबा भाजपा साडा शक्ति केंद्र दर्री के वाट्सएप ग्रुप में अश्लील पोस्ट, नेताओं...

भाजपा साडा शक्ति केंद्र दर्री के वाट्सएप ग्रुप में अश्लील पोस्ट, नेताओं में घमासान

कोरबा (खटपट न्यूज)। अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के पोस्ट से बवाल मच गया है। साडा शक्ति केंद्र दर्री के ग्रुप में अश्लील तस्वीरें शेयर करने के बाद छोटे बड़े सभी नेताओं में घमासान मच गया है।


भारतीय जनता पार्टी अनुशासन वाली पार्टी मानी जाती है। पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासन का पालन कर संगठन को मजबूत बनाते आए है। मगर भिलाई बाजार भाजपा मंडल ग्रुप में कुछ कार्यकर्ता के कारण पार्टी का आचरण धूमिल हुआ है। भाजपा के शक्ति केंद्र की वाट्सएप ग्रुप में अश्लील तस्वीरें पोस्ट की गई, जिसके बाद भाजपा नेताओं में बवाल मच गया। संबंधित कार्यकर्ता पर कार्रवाई को लेकर बहस छिड़ गई और शीर्ष नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे है ।वाट्सएप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने साडा शक्ति केंद्र के नाम से एक ग्रुप बनाया गया है, जिसमें भाजपा के बड़े-बड़े कद्दावर नेता जुड़े हुए हैं। खास बात तो यह है कि भाजपा की कुछ महिला नेत्री भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं। मंडल से संबंधित जानकारियां वाट्सएप ग्रुप पर शेयर की जाती है, लेकिन ग्रुप से जुड़े एक सदस्य ने एक साथ कई अश्लील तस्वीरें शेयर कर दी। इसके बाद शक्ति केंद्र ग्रुप में बवंडर मच गया। यह कोई पहला मामला नहीं है कि पहले भी इस तरह का विस्फोट भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किया जा चुका है। पोस्ट करने वाली की हरकत को लेकर ग्रुप के सदस्य भड़क उठे। कुछ ने तो संबंधित ग्रुप सदस्य के खिलाफ शिकायत करने की बात भी लिख डाली। उच्च पद पर बैठे हुए भाजपा नेता भी इस ग्रुप में जुड़े हुए हैं, लेकिन उनके द्वारा भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। ऐसी हरकतों के कारण अब तक ग्रुप से कई कार्यकर्ता लेफ्ट हो चुकें हैं।
इस संबंध में दर्री भाजपा के मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रुप में अश्लील पोस्ट की जानकारी मिलते ही पोस्ट करने वाले को ग्रुप से रिमूव किया गया हैं। इस तरह के पोस्ट करने वाले को ग्रुप में आने वाले समय में भी नहीं जोड़ा जाएगा।

Advertisement Carousel