Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ वरिष्ठ पत्रकार और कार्टूनिस्ट प्रदीप आर्य का निधन

वरिष्ठ पत्रकार और कार्टूनिस्ट प्रदीप आर्य का निधन

बिलासपुर (खटपट न्यूज)। वरिष्ठ पत्रकार और कार्टूनिस्ट प्रदीप आर्य नहीं रहे । बताया जाता है कि 59 वर्षीय श्री आर्य एक सप्ताह पूर्व ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे और घर पर ही आइसोलेट थे। सोमवार को तबियत बिगड़ने के कारण एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दोपहर बाद उन्होने अंतिम सांस ली। बेहद विनम्र स्वभाव के प्रदीप आर्य अपने धारदार कार्टूनों के लिए खास कर पहचाने जाते रहे। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब और पत्रकारों सहित शुभचिंतकों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Advertisement Carousel