Friday, March 27, 2026
Home कोरबा वह मोबाइल पर बात करते आया और पटरी पर लेट कर, कर...

वह मोबाइल पर बात करते आया और पटरी पर लेट कर, कर ली खुदकुशी…


कोरबा (खटपट न्यूज़)। रविवार को सुबह के वक्त एक युवक ने पटरी पर लेटकर खुदकुशी कर ली। उसके गर्दन के ऊपर से ट्रेन का पहिया धड़कते हुए पार हो गया। घटना चांपा-गेवरा रोड रेलखंड पर सर्वमंगला-फोकटपारा क्षेत्र में सुबह करीब 8 से 9 बजे के मध्य की है। सूचना के थोड़ी देर बाद सर्वमंगला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के संबंध में स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त युवक मोटरसाइकिल पर मोबाइल में बात करते हुए पटरी की तरफ आया और मोटरसाइकिल को पटरी के निकट खड़ी करने के बाद बात कर रहा था कि कुछ ही देर में गुजरी मालगाड़ी के नीचे आकर उसने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान राज कुर्रे उर्फ राजा पिता सागर कुर्रे 21 वर्ष के रूप में की गई है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में से उसके भाई दद्दू ने बताया कि राज ने लव मैरिज किया था और इसके बाद से अपने ससुराल गांव कथरीमाल में ही रहने लगा था। बताया जा रहा है कि वह ससुराल से सीधे कोरबा आया और अपने घर रातखार भी नहीं गया था कि रास्ते में आत्महत्या को उसने अंजाम दिया। यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस द्वारा मार्ग पंचनामा बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है ।

Advertisement Carousel