Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर : 36 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में…

बड़ी ख़बर : 36 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में…

रायपुर जिले में पिछले 2 महीनों में 36 पुलिस अधिकारी और जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले 18 जवानों को वैक्सीन की डबल डोज लग चुकी थी । वहीं पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने पर थानों को सील करने की मुहिम भी अब शिथिल पड़ गई है। हालांकि संबंधित थाना पहुंचने वाले प्रार्थियों की फरियाद थानों के बाहर से ही सुनी और ली जा रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीते दिन 10310 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं दूसरी ओर 53 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4469 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Advertisement Carousel