Wednesday, May 27, 2026
Home रायपुर कारोबारी ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया...

कारोबारी ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के परफ्यूम कारोबारी द्वारा सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है।

दरअसल, परफ्यूम कारोबारी साल भर पहले अगस्त में एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया था और वाट्सएप ग्रुप में शेयर भी किया। NCRB की निगरानी टीम ने वीडियो देखकर उसकी जानकारी निकाली। जिसके बाद राजधानी पुलिस को रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए भेजा।

पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कटोरा तालाब में महेंद्र मतलानी की परफ्यूम की दुकान है। उसने अगस्त 2020 में वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट किया था। फिर उस वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया।

वह वीडियो वायरल होने लगा। इस वीडियो पर राष्‍ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्‍यूरो (एनसीआरबी) की टीम की नजर पड़ी। उन्होंने वीडियो की जांच शुरू की। पड़ताल में महेंद्र मतलानी का नंबर मिला। फिर उस नंबर की जानकारी निकालकर रिपोर्ट बनाई गई। वह रिपोर्ट रायपुर एसएसपी को भेजा गया। तब सिविल लाइंस थाने में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का केस दर्ज किया गया

Advertisement Carousel