कोरबा (खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में शनिवार को होली की पूर्व संध्या जारी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कुल 52 संक्रमित जिले भर से दर्ज हुए हैं। इनमें कोरबा ब्लॉक के कर्रानाला क्षेत्र से ही अकेले 10 संक्रमित मिले हैं। इन संक्रमितों में एक ही परिवार के 6 लोग शामिल हैं तथा 4 अन्य अलग परिवार के हैं।

संक्रमितों की जानकारी अनुसार करतला ब्लॉक के ग्राम कराईनारा से एक संक्रमित मिला है। कटघोरा ब्लाक के बलगी कॉलोनी, चुनचुनी बस्ती कुसमुंडा, यमुना विहार एनटीपीसी ढेलवाडीह कॉलोनी, आदर्श नगर कुसमुंडा, ऊर्जानगर शक्तिनगर, कटघोरा वार्ड 14, कावेरी विहार एनटीपीसी, ग्राम सलोरा, सीएसईबी कॉलोनी पश्चिम, गेवरा रेलवे कॉलोनी सहित कोरबा ब्लॉक के शिवनगर रूमगरा, बुधवारी खपराभट्ठा, दर्री रोड, एमपी नगर, पुरानी बस्ती, टीपी नगर, सुभाष नगर, रिसदी, कोरबा, कोसाबाड़ी, आरपी नगर, इंदिरा कमर्शियल टीपी नगर, सर्वमंगला मेन रोड, शारदा विहार, सेमीपाली उरगा वार्ड 5, सीतामढ़ी, डीडीएम रोड साईं कृष्णा पैलेस एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम से यह सभी 52 संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर पद्धति से जांच में 6 ट्रू नॉट से 11 एवं रैपिड एंटीजन पद्धति से हुए जांच में 35 संक्रमित चिन्हित किए गए हैं।















