Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized एक ही अल्कोमीटर से अनेक शराबियों की अल्कोहल जांच, कोरोना संक्रमण का...

एक ही अल्कोमीटर से अनेक शराबियों की अल्कोहल जांच, कोरोना संक्रमण का यह भी एक संभावित खतरा….


0 कोई और विकल्प तलाशने पूर्व महापौर लाम्बा ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

फाइल फोटो

कोरबा (खटपट न्यूज़)। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों में अल्कोहल की मात्रा जांचने के लिए पुलिस और यातायात पुलिस के द्वारा अल्कोमीटर का उपयोग किया जाता है। ब्रीथ एनालाइजर नामक इस यंत्र के जरिए यह पता लगाया जाता है कि संबंधित वाहन चालक ने कितनी मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ है।इसके लिए यंत्र में लगे पाइप को वाहन चालक के मुंह में डाला जाता है और उसके द्वारा फूंक मारने पर पता चलता है कि उसने निर्धारित मात्रा में शराब पी है या ओवरडोज है। इसके आधार पर वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होती है। वर्तमान में जारी कोरोना संकट के दौर में जहां लोगों से दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है तो दूसरी तरफ एक ही अल्कोमीटर से कई वाहन चालकों से फूंक लगवा कर अल्कोहल की मात्रा जांचने की प्रक्रिया से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने की पूरी संभावना है। इसे देखते हुए नगर पालिक निगम के पूर्व महापौर एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लाम्बा ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा को पत्र लिखकर कोई और विकल्प तलाशने का आग्रह किया है।

Advertisement Carousel