Friday, March 27, 2026
Home कोरबा अनियंत्रित होकर नाला के पास पलटी बस, 10 यात्री घायल, पेण्ड्रा से...

अनियंत्रित होकर नाला के पास पलटी बस, 10 यात्री घायल, पेण्ड्रा से कोरबा की ओर आ रही थी बस

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा-अमरकंटक मार्ग पर गुरुवार की सुबह 9.15 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस का स्टेयरिंग फेल हो जाने से यह हादसा हुआ है। बस पेण्ड्रा से कोरबा की ओर आ रही थी। बस में तकनीकी खराबी की जानकारी होने पर चालक अजय ने बस को बजरंग नाला पुल के बगल के रास्ते में उतार दिया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जटगा पुलिस के अनुसार दुर्घटना में 10 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Carousel