Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा बालको टीआई की अनुकरणीय पहल : 6 गुण्डा व निगरानी बदमाशों को...

बालको टीआई की अनुकरणीय पहल : 6 गुण्डा व निगरानी बदमाशों को माफी, 18 वाहनों व 38 प्रकरणों में जप्त सामग्री प्रार्थी को सुपुर्द किया गया…

कोरबा-बालकोनगर(खटपट न्यूज)। बालकोनगर थाना के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर थाना क्षेत्र के गुण्डा/निगरानी बदमाशों को माफी दी गयी। जिनके विरूद्ध विगत 10 वर्षो से कोई अपराध पंजीबद्ध नहीं होने से उनके सदाचरण, सदव्यवहार, सामाजिक सरोकार तथा उम्र को ध्यान में रखते हुए माफी में लाया गया है।

बालको थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि गुण्डा बदमाश- अशोक सिंह पिता गणेश प्रताप सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी सेक्टर 04/420/बी बालको, अशोक कुमार पिता राम शंकर शुक्ल उम्र 58 वर्ष साकिन सेक्टर 04/480/ए, हरिनाथ सिंह पिता रामदेव यादव उम्र 58 वर्ष साकिन सेक्टर 03/776/ए बालकोनगर को माफ दी गयी है। इसी तरह निगरानी बदमाश – झाडुराम पिता भगउ घसिया 59 वषै सा0 गुमा थाना हिर्री हाल पता चेकपोस्ट भदरापारा, दिनेश कुमार शर्मा पिता देव प्रसाद शर्मा 51 वर्ष, सरकण्डा बिलासपुर हा मु 958/5/ए बालको, घासी राम पिता सखाराम 56 वर्ष पाडीमार भदरापारा बालको नगर को माफी मिली है।
टीआई श्री मिश्रा ने बताया कि थाना में विगत कुछ वर्षाे से लावारिस/संदिग्ध अवस्था में जप्त मोटर सायकल वाहन के स्वामियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर 17 मोटर सायकल एवं 01 नग टाटा सफारी को सुपुर्दनामा पर दिया गया।
इसी कड़ी में थाने के 38 प्रकरणों में जप्त सोने चांदी, रूपये पैसे व अन्य सामाग्री प्रार्थी को सुपुर्दनाम पर दिया गया एवं 52 प्रकरणों में आबकारी एवं अन्य माल को न्यायालय से संपर्क स्थापित कर न्यायालय निर्णय के आधार पर निराकृत प्रकरणों का नष्टीकरण किया गया है।

Advertisement Carousel