
कोरबा-कटघोरा(खटपट न्यूज़)। कटघोरा राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम व पटवारी हल्का सुतर्रा के ग्रामीणों ने अपनी 80 वर्षों से काबिज जमीन पर न जाने किस तरीके से एक अन्य शख्स का दखल और पट्टा होने की शिकायत कलेक्टर से की है। शिकायत कर्ताओं हीरा सिंह पिता दुकालू सिंह, अजय कुमार पिता रामसिंह, इंद्रा बाई पति नवल दास सभी निवासी ग्राम अमझर ने शिव कुमार पिता समार सिंह के नाम से उनकी जमीन दर्ज होने का आरोप लगाया है। बांकी मोगरा निवासी गजेंद्र ठाकुर के बलबूते बेदखल कराने की धमकी का भी आरोप लगा है। इन ग्रामीणों ने सुतर्रा के पटवारी जितेंद्र पटेल व कोटवार को भी क्लीन चिट दी है।


















