Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized भाजपा विधि प्रकोष्ठ में कृष्णा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने

भाजपा विधि प्रकोष्ठ में कृष्णा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने

कोरबा(खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश टीम एवं जिला संयोजकों की घोषणा की है।
इस टीम में कोरबा जिले से पूर्व जिला संयोजक दीपक दुबे एवं कृष्णा द्विवेदी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। कोरबा जिले के संयोजक का दायित्व राजेंद्र साहू एवं सह संयोजक का दायित्व चंद्रदीप शर्मा को दिया गया है।

बता दें कि कृष्णा द्विवेदी इससे पहले भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के विधायक प्रतिनिधि, अविभाजित कोरबा नगर मंडल भाजपा में मंत्री, वार्ड 31 के पार्षद प्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री एवं नमो विचार मंच कोसाबाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकार में भी वे बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ छग के कोरबा जिला विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, दादरखुर्द ग्राम विकास समिति के सचिव एवं दादरखुर्द ग्राम विकास समिति के शिक्षा सचिव का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।

Advertisement Carousel