Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा नगर पालिका दीपका की पीआईसी भंग, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

नगर पालिका दीपका की पीआईसी भंग, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

कोरबा (खटपट न्यूज़)। नगर पालिका परिषद दीपका की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान ने प्रेसिडेंट इन काउंसिल को भंग कर दिया है। अध्यक्ष के इस निर्णय के बाद दीपका में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बता दें कि पीआईसी में अध्यक्ष सहित 6 पार्षद मनोनीत किए गए थे। इनके बीच लगातार खींचतान के हालात बने हुए थे। सूत्र बताते हैं कि बैठकों में इनमें से कुछ की अनुपस्थिति भी चर्चा में रही है। पीआईसी की बैठकों में शामिल ना होना, पीआईसी के द्वारा अध्यक्ष को कामकाज में अपेक्षित सहयोग ना करना इसके भंग होने की वजह बना। अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए अध्यक्ष ने पीआईसी को भंग कर दिया है। अब नई पीआईसी के गठन को लेकर दीपका के राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी तेज हुई है वहीं संगठन खेमे में भी हलचल मची है।

Advertisement Carousel