Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा पार्षद पति पर चाकू से हमला, अस्पताल दाखिल

पार्षद पति पर चाकू से हमला, अस्पताल दाखिल

कोरबा (खटपट न्यूज)। नगर पालिक निगम के वार्ड क्र. 24 महाराणा प्रताप नगर के पार्षद श्रीमती आशा जायसवाल के पति रामप्रकाश जायसवाल पर कोसाबाड़ी क्षेत्र में अज्ञात युवकों ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया।


जानकारी के अनुसार पार्षद पति रामप्रकाश जायसवाल को कोसाबाड़ी पंजाब नेशनल बैंक के पास मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने रास्ता रोककर चाकू से हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गए। बताया गया है कि पार्षद पति रामप्रकाश जायसवाल भी अपनी दुपहिया वाहन से कोसाबाड़ी की ओर जा रहा था इसी दौरान यह घटना घटित हुई है। रामप्रकाश को घायल अवस्था में कोसाबाड़ी के न्यू कोरबा हास्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका ईलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही हमलावरों को पकड़ने प्रयास तेज कर दिया है।

Advertisement Carousel