Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा महिलाएं समाज का अहम हिस्सा, उनका सम्मान जरूरी : प्रमिला

महिलाएं समाज का अहम हिस्सा, उनका सम्मान जरूरी : प्रमिला

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया 50 महिलाओं को सम्मानित


कोरबा (खटपट न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कटघोरा द्वारा 50 महिलाओं को कोरोना योद्धा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, महिला बाल विकास एवं नगर पालिका परिषद की महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमिला पुरूषोत्तम कंवर एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा रामशरण कंवर, नोहर कंवर, कटघोरा डीएफओ शमा फारूकी, कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की अध्यक्ष भावना जायसवाल, नगर पालिका के अध्यक्ष रतन मित्तल, कटघोरा उप थाना प्रभारी अशोक शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुद्रपाल सिंह कंवर ने की। श्रीमती प्रमिला कंवर ने कहा कि वे स्वयं कटघोरा के बेटी हैं आज उन्हें अपने ही नगर में मंच पर बोलने का अवसर मिला है घर सिर्फ दीवारों और साज-सामान से नहीं बनता, बल्कि घर औरत से मुकम्मल होता है। महिलाएं समाज और घर का अहम हिस्सा है इसलिए उनका सम्मान भी जरूरी है। कटघोरा डीएफओ शमा फारूखी ने बताया कि हमारा समाज जितना भी जागरूक हो जाए, लेकिन आज भी महिलाएं अपने सम्मान के हक की लड़ाईयां लड़ते हुए नजर आती हैं। जब हमारे समाज में महिलाओं को बराबरी का हक मिलेगा, वो सम्मान से इस समाज में रह पाएंगी, तभी तो हमारा समाज एक सभ्य समाज कहलाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राहुल डिक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष हितेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल, कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, उपाध्यक्ष शारदा पाल, सचिव आशुतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्या साहू, सहसचिव आकाश मनकर, रामचरण साहू, रोशन सारथी, अरविंद शर्मा, धनंजय डिक्सेना, अनिल पाल, विकास सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisement Carousel