Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने एचएम सुरेन्द्र दास के निधन पर शोक...

संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने एचएम सुरेन्द्र दास के निधन पर शोक जताया, परिजनों को ढांढस बंधाया

कसडोल (खटपट न्यूज़)। शासकीय प्राथमिक शाला असनिन्द में पदस्थ प्रभारी प्रधानपाठक व सहायक शिक्षक फेडरेशन संघ बलौदाबाजार के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र दास महंत ( ग्राम कुलीपोटा जांजगीर) का 51 वर्ष की आयु में 5 मार्च को कसडोल स्थित निवास में तड़के हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र व पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

आज रविवार को तीजनहावन पर उनके कसडोल स्थित निवास पर कसडोल विधायक व संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने पहुंचकर नम आंखों से शोक संवेदना व्यक्त की। स्व. सुरेन्द्र की सास नगर पंचायत कसडोल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई टांडिया, पत्नी सविता महंत, पुत्री कु. नेहा, पुत्र अजय दास महंत व परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष रामप्रसाद वर्मा, जिला युंका अध्यक्ष मानस सुमन पांडेय, नगर पंचायत कसडोल अध्यक्ष नीलू साहू, उपाध्यक्ष ऋत्विक मिश्रा, पार्षद विकास यादव, सेवती कैवर्त, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ललिता यादव, प्रभारी जिला सचिव विमल अजय, युंका महासचिव ईश्वर यादव, ब्लाक कांग्रेस प्रभारी महामंत्री नरेंद्र क्षत्रिय, किसान समिति अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, युवा नेता सुयश तिवारी, मितेश चौहान के अलावा सहकर्मी शिक्षकगण व शोकाकुल परिजन उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel