Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा तीसरे दिन मिला नहर में बहकर लापता हुए बालक का शव

तीसरे दिन मिला नहर में बहकर लापता हुए बालक का शव

कोरबा (खटपट न्यूज)। तुलसीनगर नहर में बहकर लापता हुए बालक का शव तीसरे दिन रविवार को जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा नहर में मिला है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे तुलसीनगर क्षेत्र के तीन बालक नहर के करीब गए थे। काफी देर तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन में जुटे परिजनों को पता चला कि पंप हाउस नहर के समीप एक बच्चे की सायकल और कपड़े मिले है। खोजबीन के बाद दो बच्चे तो घर लौट आए लेकिन तीसरा बालक आलोक अग्रवाल पिता अनिल अग्रवाल का पता नहीं चला। उसके साथ गए बच्चों ने बताया कि पंप हाउस के पास नहर में वह मुंह हाथ धोने उतरा था। अचानक पैर फिसलने से वह बह गया जिससे डरकर वे वहां से भागते हुए घर पहुंच गए थे। पुलिस बालक की तलाश में जुटी हुई थी। आज सुबह जांजगीर जिले के बिर्रा नहर में बालक का शव को बरामद किया है। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार शोक में डूब गया है।

Advertisement Carousel