कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान जिला कोरबा छत्तीसगढ़ द्वारा कोविड-19 कोरोना के वैश्विक महामारी के दौर पर जन शिक्षण संस्थान के हितग्राहियों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए हितग्राहियों का सम्मान कोरोना वारियर्स के रूप में करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है।
कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत को अवगत कराया गया है कि जन शिक्षण संस्थान के रिसोर्स पर्सन व हितग्राहियों के द्वारा कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीबी बोर्डे के मार्गदर्शन में कोविड-19 के प्रथम व द्वितीय चरण में लगाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य के प्रसार में सहयोग दे रहे हैं। इस अवसर पर जेएसएस कोरबा के डायरेक्टर के अलावा रिसोर्स पर्सन व हितग्राही उपस्थित थे। सांसद को अवगत कराया गया कि जन शिक्षण संस्थान कोरबा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों तथा महिलाओं के द्वारा आत्मनिर्भरता की ओर निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, श्रीमती उषा तिवारी, एल्डरमेन गीता गभेल उपस्थित थे।