Saturday, June 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ नाचा के रॉकस्टार विजय डड़सेना के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने...

नाचा के रॉकस्टार विजय डड़सेना के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख प्रकट किया

रायपुर (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोक कलाकार और नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के सदस्य विजय डड़सेना के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। विजय डड़सेना का 1 मार्च को अमेरिका के शिकागो में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने उनके शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Advertisement Carousel