कोरबा (खटपट न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं संगठन प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला संयोजकों की घोषणा की गई है। प्रदेश समिति में कोषाध्यक्ष के पद पर कोरबा के गजेंद्र श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। सदस्यों में कोरबा से ही रमेश पिल्लई शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि गजेंद्र श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ-साथ काफी लंबे समय से फिल्म निर्माता के तौर पर भी कार्य कर रहे हैं। इनकी नियुक्ति से समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। जिला संयोजकों में कोरबा के लिए सोनू भाटिया को दायित्व सौंपा गया है।















