कोरबा (खटपट न्यूज)। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय सतनाम सम्मान समारोह गुरुघासीदास के जन्मस्थल गिरौदपुरी धाम के सतनाम धर्मशाला ग्राम मड़वा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ के विधायक व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय थे।

श्री राय ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता का होना आवश्यक है। सतनामी समाज के लोग आज विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वालों के अलावा व्यापार, कृषि, पत्रकारिता, शिक्षा, खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त लोगोंं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धमतरी निवासी श्री भतपहरी को भी सम्मानित किया गया जो ब्लैक व रेड राईस का उत्पादन करते हैं और इनके चावल की मांग बांग्लादेश, नेपाल, कोलकाता में भी निरंतर बनी रहती है। राज्य में प्रथम स्थान आने पर कृषि विभाग की ओर से श्री भतपहरी पूर्व में सम्मानित हो चुके हैं। इनके अलावा सम्मानित होने वालों में महेश ढीढी पलारी, नरेन्द्र रात्रे कोरबा, मुकेश कुर्रे, सतीश रात्रे, नील कमल, आजाद कुमार, मदनलाल, अमित, मुकेश, किशोर, पुनाराम, धंसराज, पवन बंजारे, परमेश्वर, सोनाराम, लोकनाथ, महेश, सोमनाथ, सुरेश, गोकुल प्रसाद, जगन्नाथ, गीता देवी, भूपेन्द्र, सुशीला गिलहरे, मोहन दास, संतोष, ईश्वरीय राम, डाहरू कोसले, विजय, जेआर डहरिया, रविशंकर, दशरथ जांगड़े, शशि भूषण स्नेही, अंशु, विनोद, हरीश, भुवन सहित आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष एलएल कोसले, महासचिव आरपी भतपहरी, कोषाध्यक्ष एसजे टोण्डे आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
















