Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी में बी व सी सर्टिफिकेट परीक्षा के कैडेटों का...

छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी में बी व सी सर्टिफिकेट परीक्षा के कैडेटों का शिविर आयोजित

कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी कोरबा में एनसीसी कैडेेटों का बी एवं सी सर्टिफिकेट परीक्षा का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 22 से 26 फरवरी तक आयोजित हुआ। शिविर में 108 कैडेट्स शामिल हुए। इस शिविर में कैडेटों को एकता और अनुशासन के साथ कठिन समय में खुद को ढालने का गुण सिखाया गया। कोरोना कॉल में एनसीसी की भूमिका पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कैम्प के समापन समारोह में सभी कैडेट्स को कैम्प सर्टिफिकेट दिया गया।
इस 5 दिवसीय कैंप में प्रशिक्षण के दौरान मुख्यत: प्रैक्टिकल एवं आउटडोर ट्रेनिंग के ऊपर जोर दिया गया है साथ ही साथ फायरिंग, ड्रील फील्ड-क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिग का प्रशिक्षण कैडेटों को दिया गया।

शिविर के दौरान कर्नल ऋषिकेश सोनी, कमान अधिकारी 1 छग् बटालियन एनसीसी कोरबा द्वारा कैडेट्स का उत्साहवर्धन कर जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए सूत्र दिया। शिविर समापन कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि श्रीमती किरण कौशल, आईएएस कलेक्टर कोरबा छग द्वारा किया गया। कलेक्टर द्वारा शिविर में उपस्थित कैडेटों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने व सफलता हासिल करते हुए एक अच्छे नागरिक बनकर समाज व देश के प्रति सेवा भावना जागृत करने की प्रेरणा दी।

Advertisement Carousel