Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा प्रेस क्लब रायपुर और बिलासपुर ने आयोजन को सराहा

प्रेस क्लब रायपुर और बिलासपुर ने आयोजन को सराहा

0 दामू अम्बेडारे व तिलक सलूजा उपस्थित हुए बतौर अतिथि

कोरबा (खटपट न्यूज)। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू अम्बेडारे व बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष तिलक राज सलूजा ने कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता विगत 16 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है जिसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के द्वारा सफल आयोजन करना बड़ा चुनौतीभरा कार्य है बावजूद राज्य भर के पत्रकार अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व को निरंतर निभा रहे हैं।

कोरबा में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल मैच में बतौर अतिथि उपस्थित हुए रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू अम्बेडारे व बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय महासचिव विश्व दीपक राई, बिलासपुर प्रेस क्लब के सचिव विरेन्द्र गहवई, कोषाध्यक्ष रमन दुबे के अलावा रायपुर की वरिष्ठ सदस्य पंकज स्वामी, उमेश यादव, सत्यप्रकाश यादव ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कोरबा के पूर्व महापौर सुश्री श्याम बाई कंवर, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई,  बालको की हेड जनसंपर्क अधिकारी मानसी चौहान, विजय वाजपेयी सहित प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।


Advertisement Carousel