Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा आईजी रतनलाल डांगी ने पिता की स्मृति में किया पुरस्कृत

आईजी रतनलाल डांगी ने पिता की स्मृति में किया पुरस्कृत

एसपी इलेवन व एसईसीएल इलेवन की टीम को ट्राफी प्रदत्त
कोरबा (खटपट न्यूज)। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने अपने पुज्य पिता स्व. श्री श्रवण लाल डांगी के 25 फरवरी को पुण्यतिथि पर एसपी इलेवन व एसईसीएल कुसमुंडा इलेवन के बीच हुए मैच के विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।


कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफायनल मैच एसईसीएल कुसमुण्डा व एसपी इलेवन के मध्य खेला गया। कोरबा पहुंचे बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने 25 जनवरी को पुण्यतिथि पर अपने पिता स्व. श्रवण लाल डांगी को याद करते हुए इस अवसर पर खेले गए सेमीफायनल मैच के विजेता एसपी इलेवन व उप विजेता एसईसीएल कुसमुंडा इलेवन टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल, एसपी अभिषेक मीणा, सीआईएसएफ के पुलिस उप महानिरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी, नगर पालिक निगम के आयुक्त एस जयवर्धन सहित गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement Carousel