Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा विवादित पटवारी विकास को करतला से हटाया गया

विवादित पटवारी विकास को करतला से हटाया गया

कोरबा-करतला (खटपट न्यूज)। बिना रिश्वत लिए ग्रामीणों का कोई भी राजस्व संबंधी कार्य नहीं करने वाले पटवारी विकास जायसवाल को आखिरकार करतला से हटा दिया गया है। उसकी नई पदस्थापना कटघोरा एसडीएम कार्यालय में की गई है। अपर कलेक्टर के द्वारा उक्ताशय का आदेश शनिवार को जारी किया गया। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल द्वारा अनुमोदित उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Advertisement Carousel