Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : खरसिया में व्यवसायी के 6 वर्षीय पुत्र का अपहरण,...

बड़ी खबर : खरसिया में व्यवसायी के 6 वर्षीय पुत्र का अपहरण, संदेही की फोटो जारी कर पुलिस सरगर्मी से कर रही तलाश…

रायगढ़(खटपट न्यूज़) । रायगढ़ जिले के खरसिया से शाम के वक्त 6 साल के मासूम बच्चे के अपहरण की खबर आ रही है। बताया जाता है कि शाम को बच्चा अपने ही घर के रसोइए के साथ बाइक में बैठकर रायगढ़ चौक की ओर जाता दिखा था। जब परिजनों ने रसोइए को फ़ोन लगाना चाहा तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। हड़बड़ाए परिजनों ने इसकी सूचना खरसिया पुलिस को दी है।


खरसिया थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार अपर बच्चे और रसोइए की खोज तेज कर दी है। बच्चे के परिजन इसे अपहरण मान रहे हैं। इस आशय की आशंका बच्चे के परिजनों ने पुलिस के सामने भी व्यक्त की है। सोशल मीडिया में रसोइया और बच्चे का सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीन शॉट भी जारी किया है। इसके साथ रसोइए का आधार कार्ड के आधार पर डिटेल भी पुलिस द्वारा खंगाली जा रही है।

इस मामले में खरसिया एसडीओपी पीताम्बर पटेल ने बताया कि उन्हें इस बात की सूचना मिली है और पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। रसोइया जांजगीर चाम्पा जिले के सरवानी गांव का बताया जा रहा है। रायगढ़ एसपी संतोष सिंह भी खरसिया पहुंच चुके हैं और अलग-अलग टीम को खोजबीन में लगाया गया है। बच्चे के परिजनों और पारिवारिक मित्रों द्वारा सोशल मीडिया में अपहर्ता और बच्चे की जानकारी देने कि अपील की गई है और नंबर भी जारी किए गए हैं, रमेश अग्रवाल 98265- 01119, राहुल अग्रवाल 9977646060 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement Carousel