Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा मशीनों के 3 लाख कीमती चोरी के कलपुर्जे बिक्री से...

मशीनों के 3 लाख कीमती चोरी के कलपुर्जे बिक्री से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। औद्योगिक संस्थानों के मशीनों के पुराने कलपुर्जे की चोरी कर बिक्री के लिए परिवहन करते वक्त पुलिस ने सूचना पर एक मिनी ट्रक को पकड़ा। कबाड़ को जब्त करते हुए 2 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

सीएसईबी पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी एसआई कृष्णा साहू ने बताया कि 19 फरवरी की रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि सफेद रंग की मिनी ट्रक क्रमांक सीजी-13एएफ-2928 में मुकेश साहू अवैध रूप से कबाड़ लोड कर ले जाने वाला है। एसआई ने कोतवाली टीआइ दुर्गेश शर्मा के मार्गदर्शन में स्टाफ के साथ उक्त वाहन को राताखार से कोरबा शहर की ओर आते वक्त रूकवाया। वाहन को रोकने की बजाय तेज गति से गेरवाघाट तिराहा के पास खाली मैदान में ले जाकर छोड़ दिया और भाग निकला।

पुलिस ने तत्काल वहां पहुंचकर दबिश दी तो वाहन में मुकेश साहू पिता कांशीराम साहू 32 वर्ष राताखार एवं आशीष मैत्री पिता प्रभात कुमार 28 वर्ष रामसागरपारा मिशन स्कूल के पास बैठे मिले। इन्होंने वाहन में कबाड़ लोड होना बताया। इन दोनों से कबाड़ के संबंध में दस्तावेज मांगे गए जो उपलब्ध न कराने पर गिरफ्तार करते हुए कबाड़ और वाहन को जब्त किया गया। मामले में कबाड़ चोरी का होने के संदेह पर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (1) (डी) तथा भादवि की धारा 379, 34 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को जेल दाखिल करा दिया गया।

Advertisement Carousel