Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 16 टीमों को पछाड़कर कोरबा बना सिरमौर

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 16 टीमों को पछाड़कर कोरबा बना सिरमौर

कोरबा-दीपका(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के दीपका ऊर्जानगर के ट्रेंगुलर पार्क में वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला कोरबा और गेवरा के बीच खेला गया जिसमें कोरबा की टीम ने कियोरा की टीम को शिकस्त देते हुए फाइनल मैच को अपने कब्जे में ले लिया। आज वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन में पहुंचे पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योतिनंद दूबे एवं कांग्रेस के जिला महामंत्री तनवीर अहमद ने मैच का लुत्फ उठाया। तीन मैच में कोरबा की टीम विजयी घोषित हुई। उनको प्रथम पुरस्कार के रूप में 10001 रुपए नगद एवं द्वितीय पुरस्कार 5001 रुपये दिया गया। मुख्य अतिथि ज्योतिनंद दुबे ने वालीबॉल के सभी खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

Advertisement Carousel