Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा ध्यान दें : “मोर बिजली एप” की “ऑनलाइन सेवाएं” 22 तक बंद...

ध्यान दें : “मोर बिजली एप” की “ऑनलाइन सेवाएं” 22 तक बंद रहेंगी….

कोरबा (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के मोर बिजली एप से जुड़ी अन्य ऑनलाइन सेवाएं 22 फरवरी की सुबह तक बंद रहेंगी। बिल भुगतान की सेवा तो चालू रखी गई है किंतु इसमें भी दिक्कतें आ रही हैं। बिल भुगतान होने पर 22 फरवरी के बाद ही वह उपभोक्ता के खाते में अपडेट होगा।

बता दें कि मोर बिजली ऐप के माध्यम से बिल भुगतान से लेकर ऑनलाइन शिकायत जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उपभोक्ता एप में बिल खपत तथा हाफ बिजली बिल योजना के तहत हर माह मिलने वाली छूट को देख सकते हैं। राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कोरबा जोन में पदस्थ अधीक्षण यंत्री पीबी संजीवा ने बताया कि प्रबंधन द्वारा एप का अपग्रेडेशन किया जा रहा है। आवश्यक सिस्टम अपगे्रडेशन के कारण 22 फरवरी की सुबह 10 बजे तक ऐप के माध्यम से केवल बिल देखने तथा उसके भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Advertisement Carousel