Friday, March 27, 2026
Home कोरबा ढाक के वही तीन पात : कोरबा के राजस्व विभाग ने रिकार्ड...

ढाक के वही तीन पात : कोरबा के राजस्व विभाग ने रिकार्ड से हटाया श्रीराम, राजा दशरथ और अयोध्या का नाम, लेकिन मूल भूस्वामी की जगह अब सीएसईबी को दर्शाया मालिक….

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा के राजस्व अमले ने गड्डमड्ड व्यवस्था की अनूठी मिसाल पेश की है। पहले तो कोरबा में अयोध्या बताकर जयश्रीराम पिता राजा दशरथ के नाम पर 0.068 हेक्टेयर निजी भूमि दर्ज कर दी। जब चौंकाने वाला यह खुलासा खटपट न्यूज ने किया और खबर प्रमुखता से प्रसारित की तो राजस्व अमला हरकत में आया। पर गड़बड़ी के लिए मशहूर विभाग के कर्मियों ने ढाक के वही तीन पात वाली कहावत को चरितार्थ कर सुधार की जगह औऱ गड़बड़ी कर दी।

पहले

अब सुधार कार्य तो किया लेकिन मूल निजी भू-स्वामी का नाम चढ़ाने की जगह नाम, पिता और पता को ही गायब कर दिया। इतना ही नहीं सोमवार शाम खबर प्रसारण के बाद करीब 5:30 बजे के अपडेट रिकार्ड में सीएसईबी के नाम इसे दर्ज बताया जा रहा है। अब भला जमीन मालिक के वारिसान समझ नहीं पा रहे हैं कि यह रिकॉर्ड सही कब हो पायेगा?

सुधार के बाद

बता दें कि कोरबा पुरानी बस्ती निवासी मनीराम आदिले की खसरा नंबर 188/2 की 0.068 हेक्टेयर जमीन रिकार्ड में दर्ज है। मनीराम का निधन कुछ साल पहले हो गया। राजस्व रिकार्ड में वर्ष 2005 से पहले मनीराम आदिले के नाम पर यह जमीन दिख रही थी जबकि 2005 के बाद मनीराम आदिले का नाम बदलकर श्रीराम पिता राजा दशरथ और भू-स्वामी का पता अयोध्या दर्ज कर दिया गया। इस परिवार के एक सदस्य ने बताया कि जब उसने 15 फरवरी को शाम करीब 4.30 बजे उक्त जमीन का रिकार्ड ऑनलाइन निकाला तो यह देखकर आश्चर्यचकित रह गया। कुछ देर के बाद नाम ही गायब हो गया और निजी प्रकार की भूमि का मालिक सीएसईबी को बना दिया।

Advertisement Carousel