कोरबा(खटपट न्यूज़)। कांग्रेस और इसके अनुषंगी संगठनों में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाते आ रहे पुरानी बस्ती कोरबा निवासी भोला सोनी को जिला कांग्रेस में सचिव का दायित्व मिला है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की अनुमोदित कार्यकारिणी सोमवार को घोषित की गई। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान द्वारा घोषित इस जम्बो सूची में भोला सोनी जिला सचिव के तौर पर नियुक्त हैं। भोला सोनी इससे पहले एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस महामंत्री, कोरबा विधायक के प्रतिनिधि बतौर अपनी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। जिला कांग्रेस कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य भोला सोनी को जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। भोला सोनी ने शीर्ष पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि संगठन के द्वारा मिले दायित्व को वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।















