भाजपा के भिलाईबाजार मंडल ग्रुप में भेजे गए अश्लील फोटो-वीडियो, नेताओं व कार्यकर्ताओं में मची खलबली

कोरबा (खटपट न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी अनुशासन वाली पार्टी मानीजाती है। पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासन का पालन कर संगठन को मजबूत बनाते आए है। मगर भिलाई बाजार भाजपा मंडल ग्रुप में कुछ कार्यकर्ता के कारण पार्टी का आचरण धूमिल हुआ है। भाजपा के मंडल वाट्सएप ग्रुप में अश्लील तस्वीरें पोस्ट की गई, जिसके बाद भाजपा नेताओं में बवाल मच गया।

संबंधित कार्यकर्ता पर कार्रवाई को लेकर बहस छिड़ गई और शीर्ष नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे है ।वाट्सएप पर भिलाई बाजार भाजपा मंडल ग्रुप बनाया गया है, जिसमें भाजपा के बड़े-बड़े कद्दावर नेता जुड़े हुए हैं। खास बात तो यह है कि भाजपा की कुछ महिला नेत्री भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं। मंडल से संबंधित जानकारियां वाट्सएप ग्रुप पर शेयर की जाती है, लेकिन ग्रुप से जुड़े एक सदस्य ने एक साथ कई अश्लील तस्वीरें शेयर कर दी। इसके बाद मंडल ग्रुप में बवंडर मच गया। यह कोई पहला मामला नहीं है कि पहले भी इस तरह का विस्फोट भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किया जा चुका है। इस पोस्ट कि जानकारी मिलते ही एडमिन द्वारा तत्काल उसे ग्रुप से रिमूव कर दिया गया, लेकिन उसकी हरकत को लेकर ग्रुप के सदस्य भड़क उठे। कुछ ने तो संबंधित ग्रुप सदस्य के खिलाफ शिकायत करने की बात भी लिख डाली। उच्च पद पर बैठे हुए भाजपा नेता भी इस ग्रुप में जुड़े हुए हैं, लेकिन उनके द्वारा भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। ऐसी हरकतों के कारण अब तक ग्रुप से कई कार्यकर्ता लेफ्ट हो चुकें हैं।

Advertisement Carousel