Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर, पुलिस को सहयोग करने बीट प्रभारी ने ली...

सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर, पुलिस को सहयोग करने बीट प्रभारी ने ली बैठक….

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा समस्त थाना /चौकी प्रभारीगण को अपने अपने क्षेत्र में आने वाले गांव /मोहल्ले को अलग अलग बीट में बांट कर प्रत्येक बीट में एक आरक्षक को जिम्मेदारी सौंप कर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, आम जनता तक पुलिस की पहुँच बढ़ाने एवं जनता से मधुर सम्बन्ध स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस कड़ी में 10/02/2021 को टीपी नगर क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड के पास बीट प्रभारी Asi भागीरथी चौधरी द्वारा मीटिंग लिया गया। टैक्सी ड्राइवर , ऑटो ड्राइवर एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन , नशा मुक्ति , अवैध जुआ, शराब बिक्री रोकने हेतु पुलिस का सहयोग करने अपील किया गया तथा शराब सेवन कर वाहन न चलाने कहा गया। रात्रि में अगर कहीं बाहर है तो अपने साथ अपना परिचय पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखने कहा गया। किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना घटित होने पर पुलिस चौकी, पुलिस कण्ट्रोल रूम, डायल 112 को सूचित करने एवं पुलिस का सहयोग करने कहा गया। बीट अधिकारी एवम् कर्मचारी का मोबाइल नम्बर उपस्थितों से साझा किया गया। साथ ही सायबर सहित अन्य अपराधों से बचने के तरीके बताए गए एवं उपस्थित व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु प्रेरित किया गया ।

Advertisement Carousel