Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा कटघोरा ब्लाक के ग्राम पंचायत सलोरा में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में...

कटघोरा ब्लाक के ग्राम पंचायत सलोरा में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ निराकरण

कोरबा-कटघोरा (खटपट न्यूज)। निदान-36 क्लस्टर स्तरीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन सोमवार को कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलोरा (क) में किया गया है। शिविर में ग्राम पंचायत सलोरा (क), जेंजरा, हुंकरा, धवईपुर एवं छुरीखुर्द के ग्राम शामिल रहे।

शिविर में ग्रामीणों को अलग-अलग विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है । ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण शिविर स्थल पर किया गया। शिविर में एसडीएम अभिषेक शर्मा, तहसीलदार रोहित सिंह, सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा एचएन खोटेल, नायाब तहसीलदार श्री राठौर, बीएमओ कटघोरा डॉ. रुद्रपाल सिंह कंवर सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisement Carousel