Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा घर से दफ्तर के बीच लापता हो गए एनटीपीसी के डीजीएम…पत्नी की...

घर से दफ्तर के बीच लापता हो गए एनटीपीसी के डीजीएम…पत्नी की सूचना पर शुरू हुई तलाश

कोरबा-दर्री(खटपट न्यूज़)। एनटीपीसी के कोरबा स्थित परियोजना के डीजीएम(आपरेशन) लापता हो गए हैं। इस खबर से प्रबन्धन में हड़कंप मच गया है वहीं पत्नी की सूचना पर पुलिस हर संभावित कारणों को तलाश कर पतासाजी में जुट गई है।

विभागीय आवासीय कालोनी कृष्णा विहार के डी-27 में रहने वाले एनटीपीसी के डीजीएम कुंवर कैलाश नाथ ओईमा सपरिवार निवासरत हैं। शुक्रवार को सेकेंड सिफ्ट की ड्यूटी के लिए दोपहर 2 बजे घर से निकले लेकिन वे कार्यस्थल पर नहीं पहुंचे। उनकी पत्नी आर पी भारती जो सीएसईबी कर्मी हैं, ने थाना दर्री पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एनटीपीसी के अधिकारी की खोजबीन शुरू कर दी है। लापता हो जाने की वजह घरेलू कारण है या कुछ और भी, पुलिस हर संभावित पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

Advertisement Carousel