Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा पहाड़ी कोरवा के दुष्कर्मी व हत्यारों पर कठोर कार्यवाही और पर्यटन स्थलों...

पहाड़ी कोरवा के दुष्कर्मी व हत्यारों पर कठोर कार्यवाही और पर्यटन स्थलों पर सीसी कैमरे लगवाने तेजस्विनी की मांग, सौंपा ज्ञापन…

कोरबा (खटपट न्यूज़)। नारीशक्ति संगठन “तेजस्विनी” ने कोरबा जिले के लेमरू क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिक पहाड़ी कोरवा बालिका से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने वाले अपराधियों एवं पहाड़ी कोरवा पिता तथा 4 वर्षीय पोती की हत्या करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही कर सज़ा दिलाने और जिले के मशहूर पर्यटन स्थलों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

नारीशक्ति संगठन “तेजस्विनी” की पदाधिकारी- स्मिता सिंह , दीपक भास्कर , माधवी नायडू, नाज़ खान , मनीषा पॉल , ममता राजपूत आदि सदस्याओं ने कोरबा कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा को सौपे गए ज्ञापन में मांग की है कि पर्यटन स्थलों में मनचलों और असामाजिक तत्वों से महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा के लिए अतिशीघ्र सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था बहाल की जाए । “तेजस्विनी” की पदाधिकारियों को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने आश्वस्त किया हैं कि पहाड़ी कोरवा बालिका से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने वाले सभी अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जावेगी। एडीएम श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने भी “तेजस्विनी” की पदाधिकारियों को आश्वस्त किया हैं कि शीघ्र ही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जावेगा । “तेजस्विनी” तथा “राष्ट्रीय वन्देमातरम”- राष्ट्र प्रथम अभियान ,भारत जनशक्ति संगठन, भारत युवाशक्ति संगठन ने जिले के प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों से किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के ऊपर आये दिन घटित हो रहे अपराधों के विरुद्ध जागरूक होकर आवाज़ बुलंद करने की भी अपील की है।

Advertisement Carousel