Saturday, March 28, 2026
Home जांजगीर-चांपा करुण डहरिया होंगे अब पामगढ़ के नए एसडीएम, कार्यों में आएगी तेजी...

करुण डहरिया होंगे अब पामगढ़ के नए एसडीएम, कार्यों में आएगी तेजी व लंबित प्रकरणों का होगा जल्द निबटारा

जांजगीर- चांपा(खटपट न्यूज़)। कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।जहां जारी आदेश के अनुसार पामगढ़ के वर्तमान एसडीएम अनुपम तिवारी को जिला कार्यालय में संलग्न किया गया है तथा उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया को एसडीएम पामगढ़ का प्रभार दिया गया है।करुण डहरिया के एसडीएम बतौर पामगढ़ का अब कामकाज सम्हालने से जहां कामकाज में तेजी आएगी वही प्रशासनिक कसावट भी आएगा।और लंबे समय से लंबित पड़े विभिन्न प्रकरणों का जल्द निबटारा होगा।उक्त आदेशानुसार अतुल वैष्णव को तहसीलदार जांजगीर, किशन मिश्रा को तहसीलदार बलौदा, शेखर पटेल को तहसीलदार पामगढ़, प्रकाश साहू को तहसीलदार शिवरीनारायण का प्रभार दिया गया है वहीं नायब तहसीलदार सिध्दार्थ अनंत को जिला कार्यालय संलग्न किया गया है ।

Advertisement Carousel