Friday, March 27, 2026
Home कोरबा मासूम सहित एक ही परिवार के तीन कोरवा आदिवासियों की हत्या, फैली...

मासूम सहित एक ही परिवार के तीन कोरवा आदिवासियों की हत्या, फैली सनसनी

कोरबा (खटपट न्यूज)।सुदूर वनांचल लेमरू थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते ही शहर से सीएसपी योगेश साहू पुलिस टीम के साथ लेमरू पहुंचे। घटना शुक्रवार 29 जनवरी की बताई गई है। लेमरू के ग्राम पंचायत देवपहरी निवासी 45 वर्षीय धरमु पहाड़ी कोरवा और उसके दो बच्चे थे। घटना के दिन से वे लापता थे। जिनकी खोजबीन की जा रही थी। आज गढ़ के जंगल में उनकी लाश मिली। पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों से धरमु की दुश्मनी थी। हत्या के संदेह में उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement Carousel