Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा भाजपा महिला नेत्रियों को सदस्य के रूप में करना पड़ा संतोष

भाजपा महिला नेत्रियों को सदस्य के रूप में करना पड़ा संतोष

कोरबा (खटपट न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के द्वारा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई कार्यसमिति की घोषणा की गई है जिसमें कोरबा जिले की चार महिला नेत्री जिनमें श्रीमती ज्योति वर्मा, श्रीमती ज्योति पाण्डेय, श्रीमती मीना शर्मा व श्रीमती अंजू सिंह को सदस्य प्रदेश कार्यसमिति के रूप में शामिल किया गया है। याद रहे श्रीमती शालिनी सिंह के द्वारा घोषित समिति में महत्वपूर्ण पदों में कोरबा जिले की किसी भी महिला नेत्री को स्थान नहीं दिया गया है। सभी नेत्रियों को प्रदेश सदस्य के रूप में संतोष करना पड़ा है।

Advertisement Carousel