Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा जन शिक्षण संस्थान में जिपं उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

जन शिक्षण संस्थान में जिपं उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

कोरबा (खटपट न्यूज)। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय योजनांतर्गत प्रायोजित- जन शिक्षण संस्थान कोरबा छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस के 72वीं वर्षगांठ पर प्रशिक्षण केंद्र जेएसएस, कोरबा में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि श्रीमती रीना अजय जायसवाल उपाध्यक्ष जिला पंचायत एवं अध्यक्ष जिला शिक्षा समिति कोरबा, दिनेश सोनी, काउंसलर, नगर पालिक निगम कोरबा, एस.मूर्ति एल्डरमैन नगर पालिक निगम कोरबा के गरिमामयी आतिथ्य में आयोजित किया गया| इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रीना अजय जायसवाल ने गणतंत्र दिवस की महत्व और संविधान में मिले अधिकार व कर्तब्य पर अपने विचार ब्यक्त किये और प्रशिणार्थियो को अपनी शुभकामनाएं दी| इस अवसर पर निदेशक जन शिक्षण संस्थान के अलावा सावित्री जेना, किशोर महंत, नरेन्द्र रात्रे, अनिता यादव, त्रिश्या मोहंती, कोयना सिंह, लक्ष्मी चटर्जी, विजयलक्ष्मी महंत एवं प्रशिक्षणार्थी गण उपस्थित थे|

Advertisement Carousel