Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा पार्षद सुरेन्द्र प्रताप ने पिलाई बच्चों को पोलियो की दवा

पार्षद सुरेन्द्र प्रताप ने पिलाई बच्चों को पोलियो की दवा

कोरबा (खटपट न्यूज)। नगर पालिक निगम, कोरबा के वार्ड 4 देवांगन पारा के पार्षद वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने भी पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने अपने वार्ड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के टीकाकरण स्थल पहुँचकर बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई। उपस्थित बच्चों को दुलार किया और चॉकलेट भी बांटे। इस दौरान संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अमरजीत कौर, सुनीता उपाध्याय, जया वैष्णव, लाजवन्ती दीवान, सुनीता सिंह, बबिता सिंह, अंजना पटेल के अलावा एएनएम श्रीमती सुधा बंसोड़, मितानिन कृष्णा देवांगन, गायत्री चौहान, नंदिनी, सुमन, प्रशिक्षु स्वास्थ्य कार्यकर्तागण आदि भी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel