Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा संविधान का पालन कर देश की तरक्की में योगदान हम सबका कर्तव्य...

संविधान का पालन कर देश की तरक्की में योगदान हम सबका कर्तव्य :अखलाक

कोरबा। 72वां गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरानी बस्ती,कोरबा के मुस्लिम जमात खाना में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद धरम निर्मले और कार्यक्रम अध्यक्ष सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर हाजी अखलाक खान ने झंडारोहण किया।

इससे पहले भारत माता, महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। जिले के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए हाजी अखलाक ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को हमारे आजाद भारत का संविधान लागू हुआ। डॉ. अम्बेडकर की अगुवाई में जो संविधान बना और लागू किया गया, उसके रास्ते चलकर देश तरक्की कर रहा है। संविधान ने भारत के हर नागरिक को समानता, शिक्षा, कानूनी सहित तमाम अधिकार दिए हैं। हम सबको अपने संविधान का पूरा आदर, सम्मान करना चाहिए। जाति-पाति, ऊँच-नीच, धर्म-भाषा का भेदभाव न कर देश की एकता बनाए रखते हुए तरक्की में योगदान हम सबका कर्तव्य है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुन्नी मुस्लिम जमात के सेक्रेटरी जुम्मन खान रिज़्वी, मुस्लिम जमात खाना के सदर ऐहसान खान, अब्दुल मजीद ताज, बाबा खान, विमल थवाईत, अशोक श्रीवास, संजय भंडारी, सैयद अशफाक अली आदि उपस्थित थे।

Advertisement Carousel