कोरबा(खटपट न्यूज़)। दिनांक 19.01.2021 को रतीजा में स्थित पावर प्लांट एसीबी कंपनी का है जिसमें मजदूरों का कार्य अवधि, पेमेंट, चिकित्सा व अन्य बातों को लेकर एसीबी कंपनी रतीजा के मुख्य द्वार से लगभग 250 से 300 मीटर में सड़क किनारे टेंट लगाकर लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आस पास के 5-6 गांव व कार्यरत मजदूरों के परिवारों के द्वारा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से समर्थन व सहयोग की मांग किया गया। जिस पर संगठन द्वारा विचार कर उनकी जायज मांग होने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के द्वारा मौके पर पहुंचकर समर्थन दिया गया था। जब समर्थन देते हुए मंच को संबोधित कर रहे थे तभी लगभग दोपहर 2 बजे के आसपास कंपनी के अधिकारियों व उनके गुर्गों के द्वारा एकराय होकर लाठी डंडे से लेस होकर मंच व पंडाल में आकर गंदी गंदी गाली गलौज व महिलाओं को मारने का प्रयास किया गया और कुछ महिलाओं के साथ झूमझपटी कर अभद्रता किया गया जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा बीच-बचाव किया गया। तत्पश्चात शाम 5 बजे के आसपास डिप्टी कलेक्टर आशीष देवांगन, पाली अनुविभागिय अधिकारी अरुण खलखो, पाली नायब तहसीलदार विरेन्द्र श्रीवास्तव, हरदी बाजार तहसीलदार प्रांजल मिश्रा की उपस्थिति में एसीबी कंपनी के तीन सदस्य व ग्रामीणों व हमारे संगठन के पदाधिकारियों के मध्य त्रिपक्षीय वार्ता संपन्न हुई जिसमें सभी वाजिब मांगों पर आम सहमति बानी जिसके बाद लिखित आस्वाशन के साथ धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त किया गया ततपश्चात शाम को लगभग 7 बजे के समय सब अपने अपने घर चले गए तत्पश्चात धोखे में रखकर रातों-रात लूटपाट व अन्य धाराओं में झूठा एफ.आई.आर. एसीबी कंपनी व पुलिस अधिकारियों के साठगांठ कर पृथक पृथक एफ.आई.आर. दर्ज कराया गया हमारे संगठन के लोगों के विरोध जमानती धाराओं में एफ आई आर दर्ज कराया गया है जिसका हमारे संगठन के कोई भी पदाधिकारी दर्ज मामले के अनुसार कोई अपराध कारित नहीं किए है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला सह-संयोजक जैनेन्द्र कुर्रे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के समक्ष लिखित में शिकायत कर उचित कार्यवाही करते हुए दर्ज प्रकरण को निरस्त करने की मांग किया गया है। फर्जी एफ.आई.आर. निरस्त नही किए जाने की स्थिति में सैकड़ों की संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में उपस्थित होकर सभी मजदूर ग्रामीण एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानियों द्वारा सामूहिक रूप से अपनी गिरफ्तारी दिया जाएगा।
एकलशिक्षकीय विद्यालय छपराही पारा में नई शिक्षिका की ज्वाईनिंग से पढ़ाई...
कोरबा। कोरबा जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम छपराही पारा का प्राथमिक शाला वर्षों से एकलशिक्षकीय व्यवस्था में संचालित हो रहा था। यहां कुल...















