Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा “आओ शहीदे वतन हेमू कालाणी” का विमोचन, शहादत दिवस पर पूज्य सिंधी...

“आओ शहीदे वतन हेमू कालाणी” का विमोचन, शहादत दिवस पर पूज्य सिंधी पंचायत ने दी श्रद्धांजलि…

0 सिंधी संस्कृति व सभ्यता की रक्षा का एक रोचक कथानक : रोहरा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। अमर शहीद हेमू कलानी की पुण्यतिथि पर उन्हें पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालाणी नगर में स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के अध्यक्ष कंवर राम मनवानी, पूर्व अध्यक्ष महेश निहलानी, एल्डरमैन बच्चूलाल मखवानी सहित समाज के प्रमुख लोगों ने उपस्थित होकर हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके शहादत को याद किया। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार सुरेश चंद रोहरा के उपन्यास फेंटेसी “आओ शहीदे वतन हेमू कलानी” का विमोचन अध्यक्ष कंवर राम मनवानी व अन्य प्रमुख लोगों द्वारा संपन्न हुआ। श्री रोहरा ने हेमू कलानी पर लिखे उपन्यास के संदर्भ में अपने संबोधन में कहा कि यह एक फेंटेसी है जिसमें सिंधु संस्कृति और सभ्यता की रक्षा करने की एक रोचक कथा है।

शहादत दिवस पर उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रमुख रूप से कंवर राम मनवानी, किशनचंद दावड़ा, किशन सचदेव, चंदन दास कोटवानी, आनंद राम बुधवानी, नरेश जगवानी, राजकुमार गंगवानी, परसराम रोहरा, रवि लालवानी, रूपेश मालानी, बनवारी लाल पाहुजा, शालू टेवानी की उपस्थिति रही।

Advertisement Carousel