Sunday, September 20, 2026
Home रायपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा निकाली गई हेलमेट बाइक रैली…

ट्रैफिक पुलिस द्वारा निकाली गई हेलमेट बाइक रैली…

रायपुर। सड़क सुरक्षा माह 2021 के आज तीसरे दिन सुबह 9 बजे मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब रायपुर से हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। एसएसपी अजय यादव ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में पुलिस के जवान समेत दो पहिया वाहन चालक आम जनता भी आमंत्रित थे। यह हेलमेट बाइक रैली मरीन ड्राइव से प्रारंभ होकर आनंद नगर ढाल, केनाल चौक से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शास्त्री चौक, एसआरपी चौक होते हुए वापस मरीन ड्राइव में समाप्त हुई। साथ ही ग्राम सारागाँव में ट्रैफ़िक चोपाल का आयोजन किया गया।

Advertisement Carousel