Monday, March 23, 2026
Home रायपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 11 क्रिकेट मड़ई के फाइनल में…

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 11 क्रिकेट मड़ई के फाइनल में…

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई के तहत आयोजित क्रिकेट मड़ई का फाइनल ग्रैंड न्यूज़ संयुक्त और संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 11 के बीच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में आज संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 11 ने हरिभूमि/आई एन एच को 7 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच संतोष साहू रहे।

नेताजी सुभाष स्टेडियम में टॉस जीतकर हरिभूमि/आई एन एच की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 63 रन बनाएं। हितेश व्यास ने सबसे अधिक नाबाद 18 रनों का योगदान दिया। संतोष साहू ने 7 रन देकर 4 विकेट झटके। जीत के लिए 64 रनों का लक्ष्य लिए संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 11 ने 6 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत प्राप्त कर लिया। लवेन्दर सिंह सिंघोत्रा ने सबसे अधिक नाबाद 32 रन बनाए। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा व राजस्व मंडल के अध्यक्ष सी.के. खेतान पहुंचे। उन्होंने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट मड़ई की तारीफ करते हुए खेल के प्रति पत्रकारों की रूची और उनके खिलाड़ी भावना की सराहना की। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम को मिली ऐतिहासिक जीत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह नए दौर का भारत है।

Advertisement Carousel