Monday, March 23, 2026
Home बिलासपुर विधायक से दुर्व्यवहार मामले में ब्लाक अध्यक्ष की कर दी छुट्टी… आदेश...

विधायक से दुर्व्यवहार मामले में ब्लाक अध्यक्ष की कर दी छुट्टी… आदेश जारी…

बिलासपुर। विधायक शैलेष पांडेय से दुर्व्यवहार मामले में पीसीसी ने बड़ी कार्रवाई की है। विवाद करने वाले ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन की छुट्टी हो गयी है। पीसीसी की जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद ये कार्रवाई की गीय है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर के सर्किट हाउस में विधायक शैलेष पांडेय के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। जिसकी शिकायत विधायक ने पीसीसी में की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पीसीसी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने बिलासपुर जाकर जांच की और लोगों के अलग-अलग बयान लिये। दो दिन पहले ही पीसीसी को जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद पीसीसी ने ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन को हटा दिया है।

Advertisement Carousel