Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा करमजीत सिंह भुल्लर का निधन, विधानसभा अध्यक्ष, सांसद व राजस्व मंत्री ने...

करमजीत सिंह भुल्लर का निधन, विधानसभा अध्यक्ष, सांसद व राजस्व मंत्री ने शोक जताया…..

कोरबा(खटपट न्यूज़) । कोरबा दर्री रोड के प्रतिष्ठित नागरिक इकबाल सिंह (पाले) व बलबीर सिंह (बीरे) के पिता एवं जस्सी भुल्लर के चाचा करमजीत सिंह भुल्लर का 83 वर्ष की आयु में पंजाब के गृहग्राम भटिंडा में निधन हो गया। गुरुसिंह सभा कोरबा के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष, समाज सेवी कोरबा निवासी करमजीत सिंह भुल्लर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए छग विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत व कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने गहरा शोक ब्यक्त कर मृत आत्मा की शांति व परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है । राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एवं परिवार को दुख की इस घड़ी में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।

Advertisement Carousel