Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा पत्नी की चोरी गई बाइक मिलने से खिला पति का चेहरा, कोतवाली...

पत्नी की चोरी गई बाइक मिलने से खिला पति का चेहरा, कोतवाली टीआई व टीम को दिया धन्यवाद

कोरबा (खटपट न्यूज)। मैरिज हाल के गेट के पास से चोरी गई मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद कर ली। अपनी बाइक मिलने से उसके मालिक का चेहरा खिल गया। बाइक उसकी पत्नी के नाम पर दर्ज है इसलिए वह और खुश नजर आया। उसने कोतवाली टीआई व टीम को धन्यवाद भी दिया।

दरअसल कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा व उनकी टीम ने चोरी की मोटर साइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगे एक युवक को मोतीसागरपारा से पकड़ा और उसकी निशानदेही पर 30 दिसंबर को 4 अन्य बालिग व 2 नाबालिग चोरों को पकड़कर 10 मोटर साइकिलों की बरामदगी की गई थी। बाइक चोरी के मामलों में बीते वर्ष के सबसे बड़े खुलासे में एक बाइक कोतवाली क्षेत्र के राताखार निवासी मनोहर चंद्रा की भी थी। बजाज सीटी-100 क्रमांक सीजी-12एआर-0664 उसकी पत्नी गंगोत्री चंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड है। 25 दिसंबर को मनोहर चंद्रा रेत व गिट्टी का आर्डर लेने के लिए सतगुरु मैरिज हाल स्टेडियम रोड के पास गया था और वहीं से उसकी बाइक चोरी हो गई। 30 दिसंबर को कोतवाली पुलिस द्वारा किए गए 10 बाइक चोरी के खुलासे में मनोहर की भी बाइक शामिल थीं। उसने 11 जनवरी को इस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और फिर कोतवाली पहुंचकर अपने बाइक की तस्दीक की। कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा ने न्यायालय से वाहन सुपुर्दनामा कराने आवश्यक कार्यवाही में त्वरित सहयोग दिया। उसे उसकी पत्नी के नाम पंजीकृत बाइक न्यायालय के आदेश पर सुपुर्दनामा में कोतवाली पुलिस से प्राप्त हुई। मनोहर ने बाइक मिल जाने की खुशी जाहिर की वहीं टीआई दुर्गेश शर्मा व उनकी टीम को धन्यवाद भी दिया।

Advertisement Carousel