कोरबा/रायपुर(खटपट न्यूज़)। 26 दिसम्बर से जारी पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे। अब तक कोई सकारात्मक पहल/चर्चा सरकार की तरफ से नहीं हो सकी है वहीं पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आवश्यक पंचायत निधि का आहरण न होने से अब वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को आदेश/निर्देश जारी किए गए हैं।
















